ट्रम्प कहते हैं, 'मैं जब चाहूं नरेंद्र मोदी का करियर बर्बाद कर सकता हूं'... राहुल गांधी बोले यह बात सच है

केरलम में राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रम्प के इशारों पर चलते हैं और यह बात सबको पता है। ठीक उसी तरह, नरेंद्र मोदी आपके मुख्यमंत्री को भी नियंत्रित करते हैं।

Update: 2026-03-30 08:02 GMT

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को गति देने के लिए केरलम दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने अपने इस दौरे के दौरान कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। साथ ही जनता को संबोधित भी किया। राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रम्प के इशारों पर चलते हैं और यह बात सबको पता है। ठीक उसी तरह, नरेंद्र मोदी आपके मुख्यमंत्री को भी नियंत्रित करते हैं।

हम यहां एलडीएफ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं

राहुल गांधी ने कहा कि- हम यहां एलडीएफ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जिसे भाजपा का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। एक तरफ यूडीएफ है और दूसरी तरफ एलडीएफ और भाजपा का गठबंधन है। केरल चुनावों में भाजपा की गुप्त भूमिका है और वह यूडीएफ को यहां नहीं चाहती क्योंकि वे जानते हैं कि देश में उन्हें चुनौती देने वाली एकमात्र शक्ति कांग्रेस पार्टी है।

भाजपा जानती है कि अगर वे दिल्ली में सत्ता में आते हैं, तो केरल में कोई भी एलडीएफ सरकार पूरी तरह उनके नियंत्रण में होगी। इसका पहला सबूत यह है कि भाजपा के खिलाफ लड़ने वालों पर हमला किया जाता है और उन्हें धमकाया जाता है। मुझ पर खुद हमला हुआ है और मेरे खिलाफ 36 मामले दर्ज हैं। केरल के मुख्यमंत्री पर भाजपा द्वारा कोई हमला नहीं किया गया है।

अब वामपंथी सरकार नहीं, बल्कि कॉरपोरेट-फंडेड सरकार है

राहुल गांधी ने कहा- दूसरा कारण यह है कि प्रधानमंत्री कल यहां आए थे और वे जहां भी जाते हैं मंदिरों और धर्म की बात करते हैं। लेकिन किसी तरह वे सबरीमाला में हुई घटना को भूल गए। वे भूल गए कि वाम मोर्चे के नेताओं ने अय्यप्पा मंदिर का सोना निकालकर उसकी जगह पीतल स्थापित कर दिया था। केरल में एलडीएफ वामपंथी मोर्चे की तरह व्यवहार नहीं करता। यह अब वामपंथी सरकार नहीं, बल्कि कॉरपोरेट-फंडेड सरकार है।

डोनाल्ड ट्रम्प सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित करते हैं

मैंने विस्तार से बताया है कि कैसे प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रम्प के प्रभाव में हैं। सभी जानते हैं कि अभी भी 35 लाख एपस्टीन फाइलें बंद पड़ी हैं और सभी जानते हैं कि उनमें किन-किन लोगों के नाम हैं। डोनाल्ड ट्रम्प सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित करते हुए कहते हैं, 'मैं जब चाहूं नरेंद्र मोदी का करियर बर्बाद कर सकता हूं'। वे बिल्कुल सही हैं। सच तो यह है कि नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रम्प के इशारों पर चलते हैं और यह बात सबको पता है। ठीक उसी तरह, नरेंद्र मोदी आपके मुख्यमंत्री को भी नियंत्रित करते हैं।

Tags:    

Similar News