शक में अंधा हुआ पति: पत्नी के सिर पर सिलेंडर से वार कर की बेरहमी से हत्या, जानें पूरा मामला

पुलिस ने कहा कि सुरेश नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पूनम पर सिलेंडर से ताबड़तोड़ वार किए।

By :  Aryan
Update: 2026-03-30 07:17 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल शक की वजह से पति इस कदर हैवान बन गया कि उसे अपनी पत्नी के साथ सात जन्मों का रिश्ता भी याद नहीं रहा। ऐसा ही मामला प्रहलादपुर इलाके में हुआ, जहां एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

दोनों में अक्सर होता था विवाद

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होता रहता था, लेकिन देर रात यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। दरअसल पति ने घर में रखे सिलेंडर से पत्नी पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं पड़ोसियों की गवाही ली जा रही है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने कहा कि सुरेश नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पूनम पर सिलेंडर से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में पूनम के सिर और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोटें आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के वक्त उनकी डेढ़ साल की बच्ची भी घर में मौजूद थी, जो अब पड़ोसियों के पास है।

महिला की चीखने की आवाज पर पहुंचे थे पड़ोसी

पड़ोसियों ने बताया कि महिला की चीखने की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे मकान मालिक की मदद से खोला गया। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था पूनम का शव जमीन पर पड़ा था और पास में सिलेंडर रखा हुआ था। आरोपी पति वहीं बैठा था और उसकी गोद में बच्ची थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि क्या पहले भी पति सुरेश पर घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज है।


Tags:    

Similar News