लाखों बच्चों का इंतजार खत्म! कल होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री करेंगे घोषित

Update: 2026-03-30 07:51 GMT

जयपुर। लाखों बच्चों का इंतजार खत्म अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कल यानी 31 मार्च 2026 को सुबह ठीक 10:00 बजे सीनियर सेकेंडरी के नतीजे घोषित किए जाएंगे। कल सुबह प्रदेश के करीब 9 लाख विद्यार्थियों की किस्मत का फैसला होने वाला है।

कितने नंबर में होंगे पास?

जानकारी के मुताबिक आपको हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। सबसे अहम बात यह है कि थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है, तभी आपको 'क्वालिफाइड' माना जाएगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

results.digilocker.gov.in (डिजिलॉकर के माध्यम से)

रिजल्ट कैसे चेक करें?

- ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- होमपेज पर 'Main Examination Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

- अपनी स्ट्रीम (आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स) का चुनाव करें।

- अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।

- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

Tags:    

Similar News