दिल्ली--NCR में आज बारिश, आंधी और तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Update: 2026-03-30 07:23 GMT

नई दिल्ली। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली-NCR में मौसम के बिगड़ने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। आज दिन भर बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा 

राजधानी में 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में यह रफ्तार 60-80 किमी/घंटा तक भी पहुँच सकती है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से कम है। न्यूनतम तापमान 20°C से 22°C के आसपास रह सकता है।

येलो अलर्ट किया जारी

जानकारी के मुताबिक IMD ने खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का हाल

वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुदरत का कहर और खूबसूरती दोनों साथ दिख रहे हैं। लाहौल-स्पीति जिले सिस्सू समेत कई इलाकों में ताजा बर्फबारी से पूरा क्षेत्र सफेद हो गया है। 30 मार्च को भारी बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 3-4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे फिर से बर्फ गिर सकती है।


Tags:    

Similar News