गृहमंत्री अमित शाह ने लालबागचा राजा में परिवार समेत किया गणपति बप्पा का दर्शन...

अमित शाह का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हवाई अड्डा पर पहुंचे थे।;

By :  Aryan
Update: 2025-08-30 10:56 GMT

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पूरे परिवार के साथ लालबागचा राजा में गणपति बप्पा का दर्शन किया। पूजा करने के बाद भगवान गणपति से मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। अमित शाह का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हवाई अड्डा पर पहुंचे थे। अमित शाह परिवार सहित सबसे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के वर्षा बंगले पर गये। वहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

अमित शाह ने भाजपा महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की

जानकारी के मुताबिक, अमित शाह और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मुलाकात सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई है। अमित शाह और तावड़े ने मुलाकात के दौरान आपस में आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की। इसके अलावा अमित शाह ने मराठा आरक्षण आंदोलन पर भी बातचीत की।

मराठा आरक्षण की अधिक जानकारी के लिए मंत्री आशीष शेलार से करेंगे बात

अमित शाह शाह मराठा आरक्षण की अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस और मंत्री आशीष शेलार से बात करेंगे। दोनों ही कैबिनेट उप-समिति के सदस्य हैं।


Tags:    

Similar News