मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पीएम मोदी ने जॉर्डन किंग से की बात! भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए किया धन्यवाद
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से बात की। उन्होंने क्षेत्र में जंग जैसे हालात पर चिंता जताई है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैंने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से बात की। मैंने क्षेत्र में उत्पन्न हो रही स्थिति पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। हम जॉर्डन की शांति, सुरक्षा और जनता के कल्याण के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करते हैं। मैंने इस कठिन समय में जॉर्डन में भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
कतर ने मार गिराए ईरान के 2 फाइटर जेट
कतर के डिफेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि उसकी एयर फोर्स ने ईरान से आ रहे 2 फाइटर एयरक्राफ्ट को सफलतापूर्वक मार गिराया है। मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि नेवल और एयर डिफेंस सिस्टम ने 7 बैलिस्टिक मिसाइलें भी मार गिराई हैं, 5 ईरानी ड्रोन को भी इंटरसेप्ट किया है। बयान में कहा गया कि मिसाइलों को उनके टारगेट तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया।