Horoscope: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन! जानें आज किन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ
मेष राशि-आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से आपकी लम्बी बात हो सकती है। आप भविष्य के लिए नई योजनाओं पर नए तरीके से काम करेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बना सकते हैं।
वृषभ राशि-आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, काम सफल होगा। आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा।
मिथुन राशि-आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अपना और अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। कुछ छिपे विरोधी आपके काम में अड़चने डालेंगे परन्तु आप का पॉजिटिव अप्रोच आपको मजबूत बनाए रखेगा।
कर्क राशि -आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। अगर नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो मार्केट एनालिसिस करना बेहतर रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप कार सीखने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। आपका अच्छा स्वास्थ्य आपको काम करने मे मदद करेगा। शत्रुवों से सावधान रहना आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह राशि-आज आप अपने दिन की शुरुआत खुशहाली से करेंगे। शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नए कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी।
कन्या राशि -आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। काम पूरा करने में आपको किसी सहयोगी की मदद मिलेगी। आपके करियर में अचानक बदलाव आयेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आपकी माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात कर सकते हैं। अपनी स्किल पर ज्यादा से ज्यादा काम करें।
तुला राशि-आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपके काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आपको अपने बच्चो के सक्सेस से खुशी मिलेगी, बच्चों में भी उत्साह बना रहेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत रहेगा।
वृश्चिक राशि-आज आपका दिन आपके जीवन मे नया बदलाव लेकर आएगा। आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जायेंगे जहां मस्ती का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा , कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। मार्केट से आज कुछ नए प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।
धनु राशि-आज आपका आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। अपने काम को सरल बनाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लेंगे। सेल्समैन को आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
मकर राशि-आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। इस राशि के विवाहित किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के काम में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग मूर्ति के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिखने का मन बनायेंगे जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जायेगा।
कुंभ राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। आप दोस्तों के साथ मॉल घूमने जायेंगे और साथ मे शॉपिंग भी करेंगे। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा जिससे ज्यादा से ज्यादा सीखने को मिलेगा। तनाव को कम करने के लिए आप किसी शांत जगह घूमने जाएंगे।
मीन राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे , काम के नए टारगेट बनायेंगे। आप जीवनसाथी के साथ लंच पर किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगा।