मलाइका अरोड़ा ने इस मिस्ट्री मैन के साथ इटली में मनाया वैलेंटाइन डे! एक्ट्रेस की मां ने पूछा- यह अब कौन है, बेबी?
मुंबई। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने काम से अधिक अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों ने बनी रहती है। साथ ही अभिनेत्री को लेकर डेटिंग की खबरें उड़ती रहती है। दरअसल, अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अब दावा किया जा रहा कि मलाइका की लाइफ में फिर से प्यार ने दस्तक दिया है। मलाइका की एक मिस्ट्री मैन संग तस्वीर वायरल हो रही है। जिसके बाद कयास लगा रहे हैं कि नए बॉयफ्रेंड के साथ इटली में वैलेंटाइन डे मनाया था?
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में दावा करते हुए मलाइका की मिस्ट्री मैन के साथ एक फोटो शेयर की है और लिखा है कि ट्रेवी फाउंटेन पर मलाइका का वैलेंटाइन? वहीं 14 फरवरी को ट्रेवी फाउंटेन पर मलाइका अरोड़ा को उनके (नॉट सो) लिटिल बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया।
साथ ही फोटो में मिस्ट्री मैन को मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के सामने मलाइका के साथ सेल्फी लेते देखा जा सकता है। हालांकि कई रेडिटर्स ये भी कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है ये फोटो किसी पीआर स्टंट के लिए बनाई गई हो। वहीं मलाइका ने इस फोटो को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
हालांकि पिछले साल मुंबई में एक कॉन्सर्ट में शामिल होने के दौरान मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ बातचीत करती दिख रही थीं। इस क्लिप ने तुरंत गॉसिप फैला दी थी और उनके रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ा दी थी। हालांकि कुछ रिपोर्ट ने दावा किया था कि मलाइका संग नजर आये मिस्ट्री मैन 33 साल के डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता हैं। लेकिन इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने उस मिस्ट्री मैन के बारे में चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि लोगों को बात करना पसंद है। अगर आपको किसी के साथ देखा जाता है, तो आप बाहर जाते हैं और यह एक बड़ी चर्चा बन जाती है। मैं सच में बेवजह बातचीत को ज्यादा हवा नहीं देना चाहती। मैं ऐसा नहीं करना चाहती क्योंकि इसका कोई मकसद नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि मेरा यकीन करो, हर बार जब मैं बाहर निकली हूं, चाहे वह कोई पुराना दोस्त हो, गे दोस्त हो, शादीशुदा दोस्त हो, मैनेजर हो या कोई और, मैं तुरंत उस इंसान से जुड़ जाती हूं। हम इस पर हंसे और मजाक किया। मेरी मां ने मुझे फोन किया और पूछा, ‘यह अब कौन है, बेबी? वे किसके बारे में बात कर रहे हैं?’ यह बस मजाक की बात हो गई है।