साउथ के सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ऑनलाइन लीक होने पर भड़की पूजा हेगड़े! कहा-यूं लीक होना सही नहीं...

Update: 2026-04-11 14:00 GMT



मुंबई। साउथ के सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज टलने के चार महीने बाद फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। विजय की आखिरी फिल्म का यूं अचानक लीक होना मेकर्स और फिल्म की टीम के लिए झटका है, वो भी रिलीज से पहले। हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने फिल्म के लीक होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।


पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि विजय की आखिरी फिल्म का यूं लीक होना सही नहीं है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूजा ने लिखा कि मेरे प्यारे दर्शकों, एक फिल्म अनगिनत घंटों की मेहनत, रचनात्मक जोखिमों, निजी कुर्बानियों और एक ऐसी टीम का नतीजा होती है, जो हर दिन इस उम्मीद के साथ काम पर आती है कि वह आपको सबसे बेहतरीन अनुभव दे सके।


पूजा हेगड़े ने आगे कहा कि हमारी फिल्म का ऑनलाइन लीक होना बहुत ही निराशाजनक है, न सिर्फ मेरे लिए बल्कि उस हर एक इंसान के लिए जिसने इस पर काम किया है। इसे लीक होते और गैर-कानूनी तरीके से शेयर होते देखना बहुत मुश्किल है।


पूजा ने आगे कहा कि यह मुश्किल इसलिए नहीं है कि इससे फिल्म के आंकड़ों पर असर पड़ेगा, बल्कि इसलिए है कि यह उस सम्मान को छीन लेता है जिसके हर कलाकार और टेक्नीशियन हकदार हैं। 


हेगड़े ने कहा कि इसके अलावा क्या हम सभी इस बात के हकदार नहीं हैं कि हम सब एक साथ मिलकर विजय सर की आखिरी फिल्म को, आखिरी बार बड़े पर्दे पर सही तरीके से देखें और उसका जश्न मनाएं? तो चलिए इसे सही तरीके से ही देखते हैं।


उन्होंने आगे कहा कि थोड़ा इंतजार करते हैं। यह सही समय पर रिलीज हो जाएगी। आइए हम पायरेसी (नकल) को बढ़ावा न दें। इसी तरह सिनेमा और कला जिंदा रह पाएंगे।

Tags:    

Similar News