टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का हकदार... वैभव सूर्यवंशी को लेकर IPL के चेयरमैन ने BCCI से की यह डिमांड

Update: 2026-04-11 11:21 GMT

नई दिल्ली। IPL 2026 में अब हर किसी के जुबान पर बस वैभव सूर्यवंशी का नाम है। उन्होंने अपने दमदार बल्लेबाजी से कई दिग्गज गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं। वहीं RCB के खिलाफ खेले गए उनके धुआंधार पारी की बदौलत टीम ने आसानी से जीत दर्ज की है। साथ ही इस 15 साल के खिलाड़ी का अब हर कोई मुरीद हो गया है। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच में वैभव की 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी के बाद, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने उन्हें टीम इंडिया में मौका देने की पुरजोर वकालत की है।

अपना नाम दर्ज कराने का हकदार

अरुण धूमल ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में क्या कमाल की बैटिंग दिखाई। यह टैलेंटेड खिलाड़ी अपनी परफॉर्मेंस को देखते हुए टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का हकदार है। ऐसा बहुत कम होता है कि आपको इतने टैलेंटेड और इतने कम उम्र के खिलाड़ी को चुनने का मौका मिले। वह निश्चित रूप से भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपना नाम दर्ज कराने का हकदार है।

ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे

वैभव ने इस मैच में मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और वर्तमान में 4 मैचों में 200 रनों के साथ ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा कि वैभव सही दिशा में जा रहे हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 15 साल के खिलाड़ी पर तुरंत डेब्यू का दबाव डालना मुश्किल हो सकता है। वहीं माइकल वॉन जैसे दिग्गजों ने भी उन्हें जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की मांग की है। खबरों के अनुसार, बीसीसीआई और मुख्य कोच गौतम गंभीर मिलकर वैभव के लिए एक विशेष रोडमैप तैयार कर रहे हैं, जिसमें उन्हें रेड बॉल क्रिकेट (टेस्ट फॉर्मेट) के लिए भी तैयार करने की योजना है।

Tags:    

Similar News