IPL 2026: पहले जीत की तलाश में उतरेगी चेन्नई! दिल्ली कैपिटल्स से होगा मुकाबला, जानें कैसा रहेगा चेपॉक का मौसम
नई दिल्ली। IPL 2026 का मुकाबला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है उसके साथ ही टीम हर टीम की टेंशन बढ़ती जा रही है। वहीं अगर अंक तालिका की बात करें तो RR इसमें सबसे ऊपर हैं जबकि इस रेस में CSK सबसे निचले पायदान पर है। हालांकि आज चेन्नई का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है। CSK के लिए अब तक बहुत खराब रहा है। फैंस टीम की एक जीत का इंतजार कर रही है। वहीं आज CSK का मैच होने वाला है।
चेपॉक में जा चुके हैं 92 IPL मैच खेले
चेन्नई के चेपॉक में होने वाले मुकाबले से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या यहां फिर रनों की बारिश होगी या स्पिनर्स दिखाएंगे अपना जादू? IPL 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। चेपॉक के नाम से मशहूर यह मैदान इस सीजन के दूसरे मैच की मेजबानी करेगा। चेपॉक भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक है, जहां अब तक 92 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 51 मुकाबले जीते हैं जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 41 मैच अपने नाम किए हैं।
मौसम साफ और गर्म रहेगा
मौसम की बात करें तो फैंस के लिए अच्छी खबर है। 11 अप्रैल की शाम को चेन्नई का मौसम साफ और गर्म रहेगा, जो मुकाबले के लिए बिल्कुल मुफीद है। मैच के दौरान तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम, लगभग 3% है। कुल मिलाकर चेपॉक में होने वाला यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को अपनी छाप छोड़ने का मौका मिलेगा और फैंस को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है।