BREAKING NEWS: शांति वार्ता में अमेरिका ने ईरान की एक शर्त मानी! जब्त संपत्ति को छोड़ने पर हुआ राजी, द्विपक्षीय बैठक जारी
सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ईरान की जब्त संपत्ति को छोड़ने पर राजी हो गया है। कतर व अन्य बैंकों की संपत्ति बहाल होगी।
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद भी लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान में आज दोनों देशों की शांति वार्ता हो रही है। वहीं इस वार्ता से पहले ईरान ने अमेरिका के आगे अपनी दो शर्तें रखी थी। अब इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की मानें तो अमेरिका ने ईरान की एक शर्त मान ली है। अमेरिका ईरान की जब्त संपत्ति को छोड़ने पर राजी हो गया है। कतर व अन्य बैंकों की संपत्ति बहाल होगी।
$120 बिलियन की संपत्तियों मांग रहा है वापस
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में औपचारिक बातचीत तभी शुरू होगी जब अमेरिका दो लेबनान में सीजफायर और ईरान की जब्त संपत्ति को मुक्त करना। ईरान लगभग $120 बिलियन की अपनी उन संपत्तियों को वापस मांग रहा है जो लंबे समय से अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण अंतरराष्ट्रीय बैंकों में फ्रीज हैं। हालांकि कुछ ईरानी सूत्रों ने दावा किया है कि अमेरिका इन शर्तों पर सहमत हो गया है, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों (जैसे उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस) ने चेतावनी दी है कि वे ईरान को "खेलने" नहीं देंगे। व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर संपत्ति जारी करने की पुष्टि अभी तक नहीं की है।
दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान में हुए हैं जमा
दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान में जमा हुए हैं। अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और स्टीव विटकॉफ वार्ता का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि ईरान की ओर से विदेश मंत्री अब्बास अरागची और मोहम्मद बागेर गालिबाफ मौजूद हैं। 8 अप्रैल को हुआ दो सप्ताह का अस्थायी सीजफायर फिलहाल लागू है, जिसके तहत ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को आंशिक रूप से खोलने पर सहमति दी थी।