अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जानें कब शुरू होगी मीटिंग
By : Shilpi Narayan
Update: 2026-04-11 06:27 GMT
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता में देरी की खबर है। पहले के कार्यक्रम के अनुसार, यह बातचीत स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे शुरू होनी थी, लेकिन अब इसके दोपहर में शुरू होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ कारणों से शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब दोपहर के वक्त ही तय हो पाएगा कि दोनों देशों के बीच शांति डील को लेकर मुख्य चर्चा कब शुरू होगी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। उनका स्वागत फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और इशाक डार ने किया है।