केदारनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालु ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार! अगर आपने कर दी देरी तो हो सकती है परेशानी

Update: 2026-04-11 07:56 GMT

देहरादून। हर साल लाखों यात्री केदारनाथ की यात्रा करते हैं। वहीं केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। आप भी चारधाम यात्रा पर आ रहे और और हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने का प्लान बना रहे हैं तो टिकट बुकिंग के लिए तैयार हो जाएं। वरना कुछ मिनट की देरी से टिकट के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

दूसरे चरण में आगे की यात्रा के लिए बुकिंग की जा सकेगी

बता दें कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के दिशानिर्देश पर आईआरसीटीसी ने केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारी पूरी कर ली है। आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in बुकिंग के लिए शाम छह बजे खुलेगी। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग होगी। दूसरे चरण में आगे की यात्रा के लिए बुकिंग की जा सकेगी।

टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से होगी

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि इस बार शत प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से होगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से हेली टिकट की बुकिंग में फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहने की अपील की है। टिकट बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से होगी।

Tags:    

Similar News