12 साल छोटी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से ऋतिक रोशन वसूलेंगे घर का किराया,जानें ऐसी क्या नौबत आ गई
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हैं। दरअसल, 400 करोड़ में बनी फिल्म ‘वॉर 2’ को दर्शकों से खासा प्यार नहीं मिला है। यहां तक कि फिल्म अपना बजट तक नहीं वसूल पाई है। हालांकि ऋतिक फिल्म के अलावा इस वक्त किसी और वजह से चर्चा में बने हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को किराए पर घर दे दिया है। वहीं ऋतिक उनसे हर महीने अच्छी-खासी रकम वसूल करेंगे।
सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट सबा को किराए पर दिया
हाल ही में जानकारी मिली कि ऋतिक रोशन ने अपना सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट सबा आजाद को किराए पर दिया है। जो मन्नत अपार्टमेंट्स में है। साथ ही यह मुंबई का वो पॉश एरिया है, जो जुहू वर्सोवा को जोड़ता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के यह अपार्टमेंट 1,000-1,300 स्क्वायर फीट में बनाए गए हैं। जिनका किराया इस वक्त 1 लाख से 3 लाख के बीच है।
75 हजार में अपार्टमेंट किराए पर दिया
दरअसल एक्टर ने साल 2020 में इस जगह पर तीन अपार्टमेंट खरीदे थे। मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद को 75 हजार रुपये में अपना अपार्टमेंट किराए पर दिया है। कहा जा रहा है कि 4 अगस्त को उनकी गर्लफ्रेंड सबा ने एग्रीमेंट किया है। जिसमें से एक 19-20वें फ्लोर पर ड्यूप्लेक्स और 18वें पर फ्लोर पर अपार्टमेंट है। जिसके लिए सबा आजाद ने 1.25 लाख रुपये डिपॉजिट भी कर दिए हैं। रोशन परिवार मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदता रहा है। जिसे लेकर अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं।
अपनी गर्लफ्रेंड को ही बनाया किराएदार
दरअसल ऋतिक रोशन ने साल 2020 में तीन अपार्टमेंट खरीदे थे। जिनकी कीमत उस वक्त 97.5 करोड़ रुपये चुकाई गई थी जबकि 2025 में ही ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने कहीं तीन अपार्टमेंट बेचे थे। पहले पिता और बेटा चर्चा में आ गया है। अपनी गर्लफ्रेंड को ही किराएदार बना दिया। 51 साल के ऋतिक रोशन खुद से 12 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। साल 2022 से वो एक दूसरे के साथ हैं। साथ ही अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। कपल आए दिन वेकेशन भी एन्जॉय करता नजर आता है। वेकेशन से रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थी। सबा आजाद भी ओटीटी पर लगातार काम कर रही हैं।