Ind-Pak Tension: 7 मई को बजेंगे सायरन, 244 जिलों में Mock Drill कराने के निर्देश, जानें क्या-क्या होगा

गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार देश भर के 244 जिलों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी, जिसके लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बता दें ये 1971 के बाद ऐसा पहला ड्रिल है।;

Update: 2025-05-06 07:39 GMT

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार देश भर के 244 जिलों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी, जिसके लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बता दें ये 1971 के बाद ऐसा पहला ड्रिल है।

गृह सचिव की अहम बैठक

गृह सचिव ने 244 सिविल डिफेंस जिलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक नॉर्थ ब्लॉक में हुई। बैठक में राज्यों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति से स्पष्ट है कि यह सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में राष्ट्रीय स्तर का समन्वय प्रयास है। यह बैठक देश की सुरक्षा और आपदा से निपटने की क्षमताओं को समझने और सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कल, यानी बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारी और समन्वय को सुनिश्चित करना था।


क्या होगा मॉक ड्रिल के दौरान?

देश भर में 244 जिलों में मॉक ड्रिल होगा। मॉक ड्रिल में ब्लैकआउट होता है। कल सायरन बजेगा और लोगों को हमले के वक्त छिपना होता है। मॉक ड्रिल में लोगों को ये सिखाया जाता है। इसके अलावा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी ले जाना होता है। लोगों को एयर स्ट्राइक जैसी स्थिति के लिए तैयार करना होता है। आपात स्थिति में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मॉक ड्रिल बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

Tags:    

Similar News