IND vs WI: करो या मरो मुकाबले में बुमराह ने चटकाए 2 विकेट, वेस्टइंडीज ने दिया भारत को 196 रनों का लक्ष्य

Update: 2026-03-01 15:17 GMT

कोलकाता। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप में सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति का है, जो भी टीम जीतेगी वह ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की थी।

बुमराह ने 2 विकेट चटकाए

बता दें कि टीम इंडिया के लिए पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई। जिसके बाद बुमराह ने 2 विकेट चटकाए जबकि हार्दिक ने भी एक विकेट हासिल किया।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पोवैल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। 

Tags:    

Similar News