मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच दुबई में फंसे ये फिल्मी सितारे, सोनल चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद

मुसीबत में फंसे हुए सेलेब्स सरकार से सहायता की गुहार लगा रहे हैं

Update: 2026-03-01 14:00 GMT

नई दिल्ली। अमेरिका और इजराइल के मिलकर ईरान पर हमला करने से जंग जैसे हालात बन गए हैं। ईरान में तबाही का मंजर साफ दिख रहा है। इस वजह से दुनिया भर में काफी फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इसी कड़ी में कुछ सितारे इस संकट में बुरी तरह से फंसे हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। मुसीबत में फंसे हुए सेलेब्स सरकार से सहायता की गुहार लगा रहे हैं। आईए जानते हैं कि ये फिल्मी सितारे किन-किन जगहों पर फंसे हुए हैं।




सोनल चौहान

फिलहाल फिल्म 'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई में फंसी हैं। ऐसे में सोनल चौहान ने पीएम मोदी से मदद मांगी है। सोनल चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं जंग की वजह से दुबई में फंसी हुई हूं। फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं, भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं है। मैं घर वापस जाने के लिए सरकार से सुरक्षित यात्रा के लिए मार्गदर्शन चाहती हूं। किसी भी मदद के लिए शुक्रगुजार रहूंगी।


साउथ अभिनेता अजित कुमार

साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता अजित कुमार भी दुबई में थे। वह भी फ्लाइट कैंसिल होने से दुबई में फंस गए हैं। एक्टर की सुरक्षा को लेकर उनके फैंस चिंतित हो गए।


ईशा गुप्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी अबू धाबी से भारत नहीं लौट पा रही हैं। उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि जो भी मैसेज कर रहे हैं वह मुझे जवाब न दे पाने के लिए माफ करें। मैं ठीक हूं, सुरक्षित हूं। डरावना समय है, बहुत मुश्किल वक्त है। भगवान हमारी रक्षा के लिए हैं। हमें भरोसा है कि भारत सरकार सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा काम कर रही है। प्रभावित लोगों, फंसे हुए लोगों और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं। उम्मीद है कि जल्द ही घर पहुंच जाऊंगी।


विष्णु मांचू

साउथ फिल्म ‘कन्नप्पा’ फेम एक्टर विष्णु मांचू भी दुबई में अपने परिवार से मिलने गए हैं। वह पोस्ट में लिखते हैं कि आज रात दुबई में परिवार से मिलने जा रहा हूं। आसमान में मिसाइलें दिख रही हैं। तेज आवाजों से हमारा घर हिल गया। प्रार्थना है कि कहीं भी कोई बच्चा अपनी छत के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा न हो। आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए यूएई की डिफेंस फोर्स का शुक्रगुजार हूं। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी सच में कितनी कीमती है। शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हर हर महादेव।


मीरा चोपड़ा

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने जंग के इस माहौल में अमन और चैन की प्रार्थना की है। उन्होंने भारतीय महसूस होने पर गर्व जताया है। वह सोशल मीडिया पर लिखती हैं कि 'अनिश्चितता से भरी दुनिया में, मैं इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि मेरा घर भारत है। एक ऐसा देश, जो अपने नागरिकों को साहस और विश्वास के साथ बचाता है। मेरा भारत महान।


कमाल आर खान

एक्टर, प्रोड्यूसर और कथित फिल्म क्रिटिक केआरके ने भी सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनका परिवार दुबई में मौजूद है। इस मुश्किल वक्त में वह अपने परिवार के लिए चिंता कर रहे हैं। केआरके ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए बताया कि रमजान के चलते उनकी पत्नी और बच्चे दुबई में हैं।


बंगाली अभिनेत्री सुभाश्री गांगुली

इस मुश्किल घड़ी में मशहूर बंगाली एक्टर सुभाश्री गांगुली और उनके बेटे युवान भी दुबई में फंसे हुए हैं। सुभाश्री के दुबई में फंसे हुए हैं। सुभाश्री के दुबई में फंसे होने की जानकारी परिवार ने साझा की है।

Tags:    

Similar News