कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल की हुंकार! पीएम मोदी पर लगाया य़ह आरोप

आप की जनसभा के दौरान आतिशी ने कहा कि अब समय आ गया है मोदी जी की और अमित शाह की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने का

Update: 2026-03-01 09:06 GMT

नई दिल्ली। शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलने के बाद का आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर जनसभा को संबोधित किया।

कोई कह दे केजरीवाल ने पैसे मांगे तो राजनीति त्याग दूंगा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आईआईटी में मेरे बहुत अच्छे नंबर आए थे। मैं पढ़ाई में अच्छा था। यदि मैं चाहता तो अमेरिका जाकर पढ़ सकता था। मेरे कई दोस्त अमेरिका गए। लेकिन उस समय मेरे मन में एक ख्याल आया था कि हमारे देश की हालत बहुत खराब है। यदि हम सब पढ़े-लिखे लोग, आईआईटी और बड़े इंस्टीट्यूशन में पढ़कर अमेरिका चले गए, तो हमारे देश परल ध्यान कौन देगा। हमारे देश को कौन ठीक करेगा? मैं अमेरिका नहीं गया। मैं भारत में ही रहा मुझे नहीं पता कि पीएम मोदी को मुझसे इतनी नफरत क्यों है? पीए मोदी ने मेरे खिलाफ अनगिनत इंक्वायरी करवाई। 10 साल में एक पैसा भी करप्शन का नहीं मिला। अगर दिल्ली सरकार का कोई कॉन्ट्रैक्टर, कोई वेंडर खड़ा होकर कहे कि केजरीवाल ने पैसे मांगे, तो मैं पॉलिटिक्स छोड़ दूंगा।

आतिशी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि हम सबने देखा है कि किस तरह से भाजपा ने और पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र किया। किस तरह झूठे आरोप लगाए गए। बिना किसी सबूत के ही जेल में डाला गया। आज दिल्ली वाले भी इस अत्याचार के भुक्तभोगी हैं। अब समय आ गया है मोदी जी की तानाशाही और अमित शाह की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने का।

Tags:    

Similar News