शादी के बाद विजय-रश्मिका का अनोखा सेलिब्रेशन! देशभर के 16 मंदिरों में अन्नदान, बिहार-यूपी समेत इतने राज्यों में भेजी जा रही मिठाई...
कपल ने सोशल मीडिया पर लिखा आज यानी 1 मार्च को हम प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक को पूरे देश में भेज रहे हैं जिससे अपने जीवन के इस खास पल को आप सबके साथ शेयर कर सकें। आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं
मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में उदयपुर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की। अब कपल ने अपनी खुशी को खास तरीके से सेलिब्रेट करने का सोचा है। दरअसल कपल ने देशभर में मिठाई बांटकर सबका मुंह मीठा कराने का फैसला किया है। कपल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि दिल्ली, बिहार समेत पूरे भारत के कई राज्यों में वह मिठाइयों से भरा ट्रक बांटने के लिए भिजवा रहे हैं।
कपल ने सोशल मीडिया पर लिखा
कपल ने लिखा इस देश के प्यारे लोग, आप हमेशा से हमारे सफर और प्यार का हिस्सा रहे हो और आप सबके साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए बेहद खुशी की बात होगी। भारत में कोई भी जश्न मिठाई और खाने के साथ मनाया जाता है। कपल ने आगे लिखा इसलिए आज यानी 1 मार्च को हम प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक को पूरे देश में भेज रहे हैं जिससे अपने जीवन के इस खास पल को आप सबके साथ शेयर कर सकें। इसके साथ ही, हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे। आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं।
21 राज्यों में भेजी जाएगी मिठाई
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जिन राज्यों में मिठाई भेज रहे हैं, उसमें तेलंगाना, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिल नाडु, पुदुचेरी और और बिहार के नाम शामिल हैं।
16 मंदिरों में किया जाएगा अन्नदान
वहीं, जिन मंदिरों में अन्नदान किया जाएगा, उसमें शिवोहम मंदिर (बेंगलुरु), श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर (वृंदावन), श्री रुकमणि मंदिर (गुवाहाटी), श्री श्री गोविंग धाम मंदिर इस्कॉन (अहमदाबाद), श्री श्री राधा राज बिहारी जी मंदिर (रायपुर), गोविंद देव जी मंदिर (जयपुर), श्री चामुंडेश्वरी मंदिर (मैसूर), राधा कृष्ण मंदिर (बेंगलुरु) समेत अन्य राज्यों के मुख्य मंदिर शामिल हैं।