UN में भारत ने एक बार फिर पाक को दिखाया आईना, कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा...

भारत ने पाक को आईना दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए लोकतंत्र की अवधारणा 'बाहरी' है।;

Update: 2025-10-25 05:51 GMT

नई दिल्ली। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को औकात दिखा दी है। भारत ने पाक को आईना दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए लोकतंत्र की अवधारणा 'बाहरी' है। उसे अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में हो रहे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों को तत्काल बंद करना चाहिए। भारत का यह बयान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक खुली बहस के दौरान सामने आया है। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की नापाक नीतियों पर सीधा वार किया है।

भारत ने सामने रखी पाकिस्तानी की औकात

बता दें कि सुरक्षा परिषद में 'यूनाइटेड नेशंस ऑर्गेनाइजेशन: लुकिंग इंटू फ्यूचर' विषय पर आयोजित खुली बहस में पाकिस्तानी दूत के जम्मू-कश्मीर संबंधित सवालों और उल्लेखों का जवाब देते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत पीवी हरीश ने पाकिस्तान की पोल खोल दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोग भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक ढांचे के तहत अपने मौलिक अधिकारों का पूर्ण उपयोग करते हैं। हम निश्चित रूप से जानते हैं कि ये लोकतांत्रिक अवधारणाएं पाकिस्तान के लिए बाहरी हैं।"

जम्मू-कश्मीर हमेशा रहेगा भारत का हिस्सा रहेगा

हरीश ने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य अंग "था, है और हमेशा रहेगा।" भारत का यह रुख न केवल क्षेत्रीय अखंडता का प्रतीक है, बल्कि दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता की दिशा में एक मजबूत संदेश भी है। वहीं हम पाकिस्तान से इन इलाकों में मानवाधिकारों के घोर उल्लंघनों को रोकने का आह्वान करते हैं, जहां स्थानीय जनता उसके सैन्य कब्जे, दमनकारी नीतियों, क्रूरता और प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन के विरुद्ध खुला विद्रोह कर रही है।

वसुधैव कुटुंबकम् का किया गया जिक्र

भारतीय राजदूत ने भारत की विदेश नीति के मूल सिद्धांत 'वसुधैव कुटुंबकम्' (दुनिया एक परिवार है) का जिक्र करते हुए कहा कि भारत हमेशा न्याय, समानता, गरिमा और सभी के विकास की वकालत करता है। उन्होंने कहा कि यही सोच भारत के वैश्विक नजरिये की बुनियाद है और इसी वजह से भारत बहुपक्षीय सहयोग, साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय एकता पर भरोसा रखता है।

Tags:    

Similar News