हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा! सोनिया गांधी मुझे बना रही थीं मुख्यमंत्री, राहुल गांधी ने नहीं बनने दिया...

Update: 2026-02-17 09:07 GMT

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा दावा किया कि साल 2014 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उन्हें असम का मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार थीं। इसी बीच USA से राहुल गांधी का एक फोन पार्टी नेताओं के पास आया और स्थिति पूरी तरह बदल गई। एक तरह से राहुल गांधी ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था।

सरमा ने किया दावा 

जानकारी के मुताबिक 2011 में विधानसभा चुनावों के बाद असम कांग्रेस में अंसतोष देखा गया था। जब विधायकों के एक गुट ने मौजूदा तरुण गोगोई की जगह सरमा को मुख्यमंत्री के तौर पर समर्थन दिया था। इस पूरे मामले को लेकर हिमंत ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उस समय उन्हें सोनिया गांधी मैडम का फोन आया और उन्होंने ‘मुझसे कहा कि CM पद की शपथ को लेकर तारीख तय करो। मैंने उनसे कहा कि मैं जून (2014) में कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेले के बाद शपथ लूंगा।

 बीजेपी ने मुझे सब दिया

हिमंत का दावा है कि इसी बीच उस समय राहुल गांधी के कॉल करने के बाद स्थिति बदल गई। तब मुझे दुख हुआ था, इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का मन बना लिया। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन अब मेरा मानना ​​है कि किसी की जिंदगी में जो कुछ भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और भगवान ने मुझे उनसे कहीं ज्यादा बीजेपी ने दिया है, जितना मुझे कांग्रेस में रहने पर शायद नहीं मिलता। उन्होंने 2015 में BJP में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी और विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी की पहली जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।

Tags:    

Similar News