चाची ने बता दिया प्यार होता है अंधा! कर ली सगे भतीजे से शादी, इस डर से पति ने नही किया विरोध
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र (टिकरी गांव) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला ने वेलेंटाइन डे के दिन अपने ही सगे भतीजे से शादी कर ली। यह घटना पूरे उत्तर प्रदेश में सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मेरठ की रहने वाली पूजा का विवाह आठ साल पहले दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बे में पंकज से हुआ था. दोनों को तीन और पांच साल का बेटा भी है। पूजा का पिछले 5 सालों से अपने जेठ के 22 वर्षीय बेटे संजीव (भतीजे) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने के बाद पति और गणमान्य लोगों ने दोनों को अलग-अलग करने का प्रयास भी किया। लेकिन प्रेम-प्रसंग का मामला बढ़ता ही गया। इसी बीच दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा ली।
वेलेंटाइन डे की रात आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे
वेलेंटाइन डे की रात जब पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, तो मामला दोघट थाने तक पहुंच गया। वहां आपसी सहमति और बिना किसी कानूनी शिकायत के, दोनों ने थाने के बाहर एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली।
पति ने नही ंकिया विरोध
पति पंकज ने न केवल इस रिश्ते का विरोध नहीं किया, बल्कि खुद खड़े होकर पत्नी का हाथ भतीजे को सौंपा। पंकज ने बताया कि उसे अपनी और अपने बच्चों की जान का खतरा था। उसे डर था कि अगर वह इस रिश्ते का विरोध करता, तो मेरठ के "नीले ड्रम" वाले हत्याकांड की तरह उसकी पत्नी उसे भी मार सकती थी। शादी के बाद पति ने दोनों बच्चों की कस्टडी अपने पास रखी है और पत्नी को भतीजे के साथ विदा कर दिया।