ईशान किशन की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं मिस इंडिया कंटेस्टेंट, जानें कौन हैं अदिति हुंडिया हैं?
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर ईशान किशन ही ट्रेंड कर रहे है। ईशान ने इंडिया-पाकिस्तान ICC T20 वर्ल्ड कप मैच में अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। क्रिकेटर ईशान किशन इन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिलहाल 2026 T20 वर्ल्ड कप में इंडिया को रिप्रेजेंट करने में बिज़ी हैं, वहीं कई फैंस उनकी ऑफ-फील्ड लाइफ, खासकर अदिति के साथ उनके रिश्ते के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं। ईशान किशन के दादा, अनुराग पांडे ने इस रिश्ते को कंफर्म किया।
कौन है अदिति हुंडिया
अदिति हुंडिया एक प्रसिद्ध भारतीय मॉडल और फैशन एंटरप्रेन्योर (उद्यमी) हैं, जो भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के साथ अपने लंबे समय के रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। फरवरी 2026 में ईशान किशन के दादा, अनुराग पांडे ने सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते की पुष्टि की और बताया कि परिवार उनकी पसंद को स्वीकार करने के लिए तैयार है।
करियर और उपलब्धियां
अदिति ने 2017 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था, जहाँ वह फाइनलिस्ट (टॉप-15) रहीं। उन्होंने 2018 में मिस सुप्रानेशनल इंडिया का खिताब जीता और पोलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
मॉडलिंग के अलावा, वह एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। उन्होंने अपना खुद का फैशन लेबल 'लेबल अदिति हुंडिया' शुरू किया है। वह अरमान मलिक के लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो 'टूटे ख्वाब' में भी नजर आ चुकी हैं।
कहां की रहने वाली है अदिति
अदिति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से की और सेंट जेवियर्स कॉलेज, जयपुर से बी.बी.ए. (BBA) की डिग्री प्राप्त की है। उनके पिता जयपुर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं।
कैसी हुई थी शुरुआत
दोनों के रिश्ते की खबरें 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान तब शुरू हुईं जब अदिति को स्टैंड्स में ईशान किशन को चीयर करते हुए देखा गया था। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स और ईशान के दादा के बयानों के अनुसार, यह जोड़ा 2026 टी20 वर्ल्ड कप या आईपीएल 2026 के बाद शादी के बंधन में बंध सकता है।