PM नरेंद्र मोदी भी संजू सैमसन के हुए मुरीद, टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन की सराहना की...

PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मौके पर खरा उतरने के महत्व को बताते हुए संजू सैमसन का उदाहरण दिया

By :  Aryan
Update: 2026-04-03 12:09 GMT

नई दिल्ली। भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की खूब तारीफ की है। आज यानी शुक्रवार को केरल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संजू सैमसन बेहद अच्छा प्रदर्शन किया। पीएम मोदी ने कहा कि टूर्नामेंट में जैसे-जैसे नॉकआउट स्टेज नजदीक आया, सैमसन का फोकस और आत्मविश्वास बढ़ता गया। यही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है।

पीएम ने की संजू सैमसन की सराहना की

PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मौके पर खरा उतरने के महत्व को बताते हुए संजू सैमसन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन के प्रदर्शन में देखते हैं, कि वर्ल्ड कप में भी जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने अंत में पहुंचा, उनका प्रदर्शन अपने चरम पर पहुंच गया।

टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ पांच पारियों में 321 रन बनाए, जिसमें औसत 80.25 और स्ट्राइक रेट लगभग 200 का रहा। उन्होंने 27 चौके और 24 छक्के जड़ दिए। जिसके चलते सैमसन को टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट में नाबाद 97 रन, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की पारी खेली। इस कारण फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

Tags:    

Similar News