एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट को नया स्टीकर लगाकर बेच रहे थे आरोपी! मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार...

क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से एक खास प्रिंटिंग मशीन भी बरामद की है, जिससे नकली तारीखें छापी जाती थी

By :  Aryan
Update: 2026-04-03 10:30 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में लोगों की सेहत के साथ न जाने कितने दिनों से खिलवाड़ हो रहा था। ऐसे ही एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच ने द्वारका के बामनौली गांव में छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया है। जानकारी के मुताबिक, एक्सपायर हो चुके खाने-पीने के सामान को नई तारीख लगाकर दोबारा बाजार में बिक्री की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से कोल्ड ड्रिंक के कई बड़े ब्रांडों के सैकड़ों कैन और डिब्बे बरामद हुए हैं। इसके अलावा पैकेजिंग बदले हुए ब्रांडेड बिस्किट भी बड़ी मात्रा में मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर दिया है।

एक्सपायरी डेट का सामान सस्ते में खरीदता था

जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी पहले बाजार से एक्सपायर या जल्द एक्सपायर होने वाले प्रोडक्ट सस्ते दाम में खरीदते था। इसके बाद केमिकल की मदद से असली मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट हटा देते थे। उसके बाद एक विशेष मशीन से नई तारीख छापकर इन सामानों को नए पैक में भरकर बाजार में सप्लाई करते थे।

डेट बदल देने से सामान नया लगता था

मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट बदल देने से वह पूरा नया दिखाने लगता था, जो आसानी से बाजार में बिक जाता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी इससे अच्छा मुनाफा कमाते थे। लंबे समय से लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा था।

प्रिंटिंग मशीन हुआ बरामद

क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से एक खास प्रिंटिंग मशीन भी बरामद की है, जिससे नकली तारीखें छापी जाती थी। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक के कार्टन और बिस्किट के पैकेट जब्त किए गए हैं।

Tags:    

Similar News