इस गांव में हो रहा मौत का तांडव, पूजारी की सलाह पर लोगों ने लगाया घरों में ताला, जानें पूरा मामला
एक पुजारी की सलाह पर ग्रामीणों ने माना कि गांव को कीड़ू (अशुभ दोष) लग गया है।
करीमनगर। तेलंगाना के करीमनगर जिले के गांद्रपल्ली गांव में इन दिनों दहशत का माहौल है। करीमनगर जिले के जम्मिकुंटा मंडल में स्थित गंद्रापल्ली गांव मार्च और अप्रैल में काफी घटनाएं हुई है। ग्रामीणों ने लगातार हो रही मौतों को दैवीय प्रकोप या बुरी शक्तियों का प्रभाव मानकर सामूहिक रूप से गांव खाली कर दिया गया।
घटना का कारण
पिछले 3 महीनों में गांव में 28 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में बुजुर्गों के साथ-साथ युवा भी शामिल थे, जिनकी मौत बीमारी, सड़क दुर्घटनाओं और आत्महत्या जैसे अलग-अलग कारणों से हुई।
सामूहिक पलायन
एक पुजारी की सलाह पर, ग्रामीणों ने माना कि गांव को कीड़ू (अशुभ दोष) लग गया है। इस दोष को दूर करने के लिए पूरे गांव के लोग अपने घरों में ताला लगाकर खेतों और पास के जंगलों में चले गए।
अनुष्ठान किया गया
ग्रामीणों ने गांव की सीमाओं के बाहर अस्थायी शिविर लगाए, वहां भोजन पकाया और कीड़ू वांटालु (अशुभ निवारण भोज) नामक पारंपरिक पूजा-पाठ किया। उनकी मान्यता है कि इस अनुष्ठान से बुरी शक्तियां गांव छोड़ देंगी और मौतें रुक जाएंगी।
स्थानीय प्रशासन ने चिंता जताई
स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस पर चिंता व्यक्त की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन मौतों के पीछे दूषित पानी या कोई संक्रमण (Infection) हो सकता है, जिसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य शिविर लगाने और गहन जांच की मांग की है।