राप्ती नदी से चार किशोरों के शव बरामद, स्टंट और रील बनाने के चक्कर में इस तरह से गई जान...

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची

By :  Aryan
Update: 2026-04-03 07:05 GMT

गोरखपुर। गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के मिर्जापुर घाट स्थित पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने गए तीन अन्य किशोरों की लाश आज शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम का सर्च अभियान जारी था। किशोरों के शव मिलने से घर में दहशत फैल गया है। जानकारी के मुताबिक, खोराबार क्षेत्र के मिर्जापुर घाट स्थित पीपा पुल पर 9 लड़के साइकिल से स्टंट कर रील बना रहे थे। इस दौरान 5 लड़के राप्ती नदी में नहाते हुए रील बनाने लगे।

साइकिल से मिर्जापुर घाट

जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के रानीडीहा शिवमंदिर टोला निवासी अमन उर्फ बीरू राजभर (15), मालवीय नगर निवासी विवेक निषाद (15), जंगल सिकरी निवासी गगन पासवान (15) और रानीडीहा निवासी अनिकेत यादव (13) अपने साथी राजकरन साइकिल से मिर्जापुर घाट पहुंचे थे।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए

पांचों किशोर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने लगे। इसी दौरान चार गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, जबकि राजकरन किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आया।

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची। खोराबार और कैंट पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिन्होंने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके से चार साइकिल, कपड़े और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

Tags:    

Similar News