हमारे घर में नोटों का बंडल आता था...,भोंदू बाबा अशोक खरात के बेटे ने खोला पिता के कारनामे का काला सच
अशोक खरात लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने में शातिर था। वो भक्तों को डराता था कि भगवान उनसे नाराज हैं
नासिक। अशोक खरात का आध्यात्मिकता की पीछे छुपा हुआ काला सच सबके सामने आ चुका है। भोंदू बाबा मतलब खरात की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। दरअसल SIT ने जब सख्ती दिखाई तो खरात के बेटे ने सारा सच उगल दिया। उसने अपने पिता के काले कारनामे का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। जानाकारी के मुताबिक, बेटे ने ऐसा सच बताया, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई है। SIT ने अशोक खरात के बेटे को हिरासत में लेकर जब उससे सवाल किए तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सूत्रों के मुताबिक, बेटे ने स्वीकार किया कि उनके घर में भारी मात्रा में नकद आता था।
वित्तीय लेन-देन पर पिता खरात का कब्जा था
खरात के बेटे ने बताया कि हमारे घर में भारी मात्रा में नकदी लाई जाती थी। मुझे नहीं पता था कि यह पैसा कहां से आ रहा है, लेकिन इस पूरे वित्तीय लेन-देन पर मेरे पिता अशोक खरात का सीधा नियंत्रण था। हर एक रुपया उनके आदेश पर ही आता और जाता था। बेटे के इस बयान से पता चला कि पैसों का एक बड़ा अवैध नेटवर्क सक्रिय था, जिसे वह धर्म के नाम पर संचालित कर रहा था।
करता था यौन शोषण
अशोक खरात की कार्यप्रणाली बेहद घटिया थी। वो लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने में शातिर था। वो भक्तों को डराता था कि भगवान उनसे नाराज हैं या उनके परिवार पर कोई बड़ी विपत्ति आने वाली है। इस कथित विपत्ति को टालने के नाम पर वह विशेष पूजा-पाठ के लिए लाखों रुपये ऐंठता था। इसी डर और मानसिक दबाव का फायदा उठाकर उसने कई महिला भक्तों का यौन शोषण भी किया।