राज्यसभा सांसद के रूप में नीतीश कुमार इस तारीख को लेंगे शपथ, भाजपा नेता संजय सरावगी ने दी जानकारी...

संजय सरावगी ने कहा शपथ ग्रहण के बाद नए मंत्रिमंडल के गठन पर भी चर्चा होगी

By :  Aryan
Update: 2026-04-05 08:10 GMT

पटना। बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। बिहार भाजपा नेता संजय सरावगी ने आज यानी रविवार को इसकी पुष्टि की। 

नए मंत्रिमंडल के गठन पर भी होगी चर्चा

शपथ ग्रहण के बाद नए मंत्रिमंडल के गठन पर भी चर्चा होगी। सरावगी ने कहा कि इस विषय पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और एनडीए के सहयोगी दलों के साथ मिलकर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, हमारी भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और एनडीए साथ बैठकर इस पर निर्णय लेंगे।

गौरतलब है कि राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने हाल ही में एमएलसी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पिछले महीने राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद अब वह संसद के उच्च सदन में जाने की तैयारी में जुटे हैं। 

Tags:    

Similar News