फिर आ गया बेशर्मों की तरह मार खाने... समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना, जानें क्या है पूरा मामला

Update: 2026-04-09 07:00 GMT

नई दिल्ली। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के विवाद के बाद समय रैना ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ नाम से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने शो पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में खुलकर बात की। समय रैना ने ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा। जिसके बाद मुकेश खन्ना ने समय रैना की वीडियो पर जमकर हमला बोला है। 

समय रैना ने मुकेश खन्ना पर कसा था तंज

समय रैना ने अपने स्पेशल वीडियो Samay Raina Still Alive में अपनी ‘कॉन्ट्रोवर्सी इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर बात करते हुए ‘शक्तिमान’ यानी मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा। अब अपनी वीडियो में समय रैना ने कहा मुकेश खन्ना के बारे में बात करते हुए कहा, ‘शक्तिमान कह रहा था कि ऐसे कॉन्टेंट से लोगों पर क्या असर पड़ेगा। लेकिन हम सभी को याद होगा कि जब टीवी पर ‘शक्तिमान’ आता था तो हर महीने खबर आती थी कि कोई बच्चा ‘शक्तिमान’ को देखकर बिल्डिंग से कूद गया और मर गया। समय ने आगे कहा कि तूने बच्चे मारे हैं भाई। तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है ‘शक्तिमान’।’ दरअसल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ वाली कॉन्ट्रोवर्सी के बाद मुकेश खन्ना ने समय रैना का विरोध किया था।

मुकेश खन्ना ने किया पोस्ट

मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो। फिर टेढ़ी की टेढ़ी !! समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो। सीधा करो। वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है। गंदगी की आग में जलाया हुआ। पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा। मारा। फिर आ गया बेशर्मों की तरह। और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें। क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है !!!

Tags:    

Similar News