लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! इस दिन घोषित होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे, सामने आई तारीख

Update: 2026-04-09 08:03 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया है। अब बस अंकों को वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिसके बाद जल्द ही रिजल्ट घोषित हो जाएंगे। 

इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे

बता दें कि नतीजे 15 अप्रैल के बाद कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह 20 से 25 अप्रैल के बीच आ सकता है। राज्य भर में लगभग 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 4 अप्रैल 2026 तक पूरी कर ली गई थी।

 52 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल 

जानकारी के मुताबिक इस साल परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में लगभग 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। प्रत्येक विषय में सफल होने के लिए कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

परीक्षा कब आयोजित हुई थी

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. इस साल लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. परीक्षा पूरे प्रदेश में सख्त निगरानी के बीच कराई गई थी, ताकि किसी भी तरह की नकल ना हो।

Tags:    

Similar News