पुराने दिनों को याद कर हुईं इमोशनल हुई डेजी शाह! बोली- अंदर से तोड़ दिया...
मुंबई। बॉलीवुड में कई लोग शोहरत तक पहुंच जाते है, तो कई लोग किस्मत आजमाते ही रह जाते है। ऐसा ही कहानी है बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह की। डेजी शाह ने एक पुराना वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में है, जिसमें वह एक इवेंट के दौरान मंच पर अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भावुक हो गईं।
एक डांस इवेंट के दौरान डेजी ने अपने करियर की शुरुआती चुनौतियों और पुराने दिनों को याद किया। अपनी कहानी साझा करते समय वह इतनी इमोशनल हो गईं कि उनके आंसू छलक पड़े।
डेजी अक्सर अपने पिता को याद कर भावुक हो जाती हैं। एक पुराने इंटरव्यू में भी उन्होंने बताया था कि कैसे 2007 में उनके पिता के निधन ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर और कोरियोग्राफर के रूप में की थी। उन्हें सबसे बड़ी पहचान सलमान खान की फिल्म जय हो से मिली।
अप्रैल 2026 में डेजी शाह को विभिन्न कार्यक्रमों जैसे Grazia Awards 2026 में ग्लैमरस अंदाज में देखा गया है। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में फिल्म इंडस्ट्री के कड़वे सच और अपने स्वभाव के बारे में भी खुलकर बात की है।