Assembly Elections: असम विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मी की मौत, जानें वजह
असम में दोपहर एक बजे तक 59.63 हुआ मतदान, केरल-पुदुचेरी में भी 50% से अधिक वोटिंग
नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मी की मौत की खबर आई है। सोनितपुर जिले के नदुआार निर्वाचन क्षेत्र में तैनात दूसरे मतदान अधिकारी देबेन होरो (45) आज सुबह अपने बिस्तर पर मृत पाए गए। वह डोलापानी एलपी स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 230 पर तैनात थे। डॉक्टरों को संदेह है कि उनकी मौत किसी पुरानी स्वास्थ्य स्थिति की वजह से हुई है।
असम में सबसे अधिक 59.63 प्रतिशत मतदान
बता दें कि असम, केरल, पुदुचेरी राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 59.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुदुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है।