बंगाल में TMC के पापों का प्याला आखिरकार भर गया ...पीएम मोदी ने ममता सरकार पर किया वार

Update: 2026-04-09 09:07 GMT

आसनसोल। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टी दम लगा रही है। वहीं इस चुनाव में बीजेपी भी जीत हासिल करने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। जहां पीएम मोदी बंगाल में ममता को मात देने के लिए आज तीन जनसभा कर रहे हैं। इस बीच आसनसोल में पीएम ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में बदलाव अब एक कभी न मिटने वाली सच्चाई बन गया है।

बंगाल की तरक्की के लिए TMC से मुक्ति जरूरी

पीएम ने कहा कि पूरा आसनसोल अब बदलाव चाहता है। पूरा बंगाल बदलाव चाहता है। यह गूंज यहां से दुर्गापुर तक जाएगी। यह रानीगंज, सालतोरा और रघुनाथपुर तक पहुंचेगी। यह बंगाल के हर एक व्यक्ति की आवाज है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में TMC के पापों का प्याला आखिरकार भर गया है। बंगाल में अगली सरकार डबल इंजन वाली सरकार होगी। 4 मई के बाद बंगाल विकास के एक नए दौर में प्रवेश करेगा। बंगाल की तरक्की के लिए TMC से मुक्ति जरूरी है।

Tags:    

Similar News