यह छोटा सा ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है...AAP के लिए राघव चड्ढा ने फिर जारी किया वीडियो
राघव चड्ढा ने कहा- पंजाब मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।
नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी द्वारा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा और पार्टी के नेताओं के बीच अनबन साफ नजर आ रहा है। आरोपों के जवाब रुप में राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है। आज यानी रविवार को फिर से राघव चड्ढा अपने सोशल मीडिया अकांउट पर पंजाब के मुद्दों को सदन में उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आम आदमी पार्टी के मेरे उन साथियों के लिए है, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दों को उठाने में विफल रहे हैं, यह एक छोटा सा ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। पंजाब मेरे लिए केवल चर्चा का विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।
आप सांसद ने पहले भी दी थी प्रतिक्रिया
आप सांसद ने कहा कि वह संसद में आम आदमी से जुड़े मुद्दे उठाने जाता हूं, हंगामा करने और माइक तोड़ने नहीं। उन्होंने अन्य संदेश में कहा कि मैंने कभी विपक्ष के वॉकआउट में हिस्सा लेने से इन्कार नहीं किया और इस तरह के आरोप सफेद झूठ हैं। मैं आलोचकों को चुनौती देता हूं कि वे एक भी ऐसा उदाहरण बताएं जब मैंने विपक्ष के वॉकआउट में भाग नहीं लिया हो। संसद की पूरी कार्यवाही सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होती है।