कांग्रेस ने असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा की पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप! जानें क्या कहा...

सीएम हिमंत विश्व सरमा ने पवन खेड़ा के आरोपों का पलटवार किया है।

By :  Aryan
Update: 2026-04-05 10:17 GMT

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई हैं। चुनावी रैलियों के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज यानी रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा पर निशाना साधते हुए उनकी पत्नी पर तीन-तीन देशों के पासपोर्ट होने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर ने असम के सीएम हिमंत ने इन आरोपों को लेकर पलटवार किया है।

जमीन और मंदिर का चंदा हड़पने का लगाया आरोप

पवन खेड़ा ने कहा कि भारत की राजनीति में सिटिंग चीफ मिनिस्टर और उसके परिवार के खिलाफ इतना बड़ा खुलासा शायद ही पहले कभी हुआ होगा कि हम भी हैरान हो गए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा और उनकी पत्नी पर जमीन हड़पने, मंदिर का चंदा हड़पने, सरकारी सब्सिडी हड़पना, चिट फंड जैसे कई घोटालों में इनके नाम आते रहे हैं। लेकिन आज जो हम आपके सामने दस्तावेज रख रहे हैं। वह ऐसे डॉक्यूमेंट रख रहे हैं, जो भारत के बाहर से संबंधित हैं।

 तीन-तीन पासपोर्ट होने का आरोप

खेड़ा ने आगे कहा कि दरअसल चौंकाने वाली जानकारी यह है कि हिमंत विश्व सरमा की पत्नी के पास एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन पासपोर्ट हैं। तीनों पासपोर्ट अभी तक एक्सपायर नहीं हुए हैं। उनके पास यूएई का गोल्डन कार्ड है। यह 14 मार्च 2022 को जारी हुआ जो 13 मार्च 2027 को एक्सपायर हो रहा है। एंटीगुआ और Egypt का पासपोर्ट भी है। अन्य भी हो सकते हैं लेकिन हमें नहीं मालूम है।

 सीएम हिमंत ने किया पलटवार

सीएम हिमंत विश्व सरमा ने पवन खेड़ा के आरोपों का पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है। असम ऐतिहासिक जनादेश की ओर निर्णायक रूप से बढ़ रहा है, ऐसे में इस तरह के हताश और निराधार हमले केवल उनकी कमजोर स्थिति को उजागर करते हैं। मैं उनके द्वारा लगाए गए हर आरोप को स्पष्ट रूप से खारिज करता हूं। यह सब दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठी कहानियां हैं जिनका मकसद असम की जनता को गुमराह करना है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर श्री पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मामले दर्ज करेंगे।

Tags:    

Similar News