SRH vs LSG: नीतीश-क्लासेन की शतकीय साझेदारी, सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ को दिया 157 रनों का लक्ष्य...
हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।
By : Aryan
Update: 2026-04-05 11:57 GMT
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतीश रेड्डी और हेनरिच क्लासेन की साझेदारी बल्लेबाजी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 157 रनों का लक्ष्य दिया है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की और हैदराबाद की पारी को मात दी। लेकिन क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई जिससे टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाने में सफल रही।
नीतीश रेड्डी और हेनरिच क्लासेन की बदौलत बने 156 रन
क्लासेन ने 41 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं रेड्डी ने 33 दों में 3 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 56 रन बनाए। जिसकी बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।