राजस्थान का फेमस मेहंदी उद्योग संकट में, इतने करोड़ का नुकसान, 10 फीसदी तक सिमटा कारोबार...

सोजत में मेहंदी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। यहां मेहंदी की छोटी-बड़ी करीब 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं।

By :  Aryan
Update: 2026-04-03 15:00 GMT

जयपुर। राजस्थान के पाली जिले के सोजत में पूरे विश्व स्तर पर मेहंदी की कारोबार की जाती है। लेकिन मिडिल ईस्ट के जंग से कारोबार प्रभावित हो गया है। यूरोप और इजरायल को जाने वाला सामान होल्ड पर रखा हुआ है। यहां तक अब नए ऑर्डर भी नहीं मिल रहे हैं, इस कारण यहां की एक्सपोर्ट यूनिट पर बेहद असर पड़ रहा है। मेहंदी निर्माण का कार्य अब 10 फीसद ही रह गया है।

सालाना टर्नओवर हुआ आधे से भी हुआ कम

सोजत में मेहंदी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। यहां मेहंदी की छोटी-बड़ी करीब 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं। इन फैक्ट्रियों में अलग- अलग कामों में 5 हजार से भी अधिक श्रमिक काम करते हैं, जिनमें 80 फीसदी श्रमिक उत्तर प्रदेश, कोट पुतली और बिहार से हैं, 20 फीसदी श्रमिक स्थानीय हैं।

90 फीसदी काम में आई कमी

30 दिनों से हालात बिगड़ने पर हजारों श्रमिक काम से वंचित हो गए। 20 फीसदी श्रमिक पुराने ऑर्डर तैयार कर रहे हैं। सोजत के मेहंदी बिजनेस का अच्छे दिनों में सालाना टर्नओवर 4000 करोड़ के पार था, लेकिन अब घटकर 90 फीसदी से भी कम रह गया।

आर्डर होल्ड पर है

जानकारी के मुताबिक, बड़े पैमाने पर मेंहदी हवाई और समुद्र के रास्ते मिडिल ईस्ट जाती है। मिडिल ईस्ट में संकट के वजह से मेहंदी मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर्स का माल होल्ड पर है, जो आर्डर पूर्व में लिए गए थे, वह ऑर्डर भेज नहीं पा रहे हैं।

2500 श्रमिकों का रोजगार संकट में है

माल होल्ड होने से कारोबार पर गहरा प्रभाव पड़ा है। फैक्ट्रियों में 80 फीसदी मशीनें बंद पड़ी हैं। इससे करीब 2500 श्रमिकों का रोजगार संकट में है।

Tags:    

Similar News