दिल्ली-NCR में तेज झटके किए महसूस! जम्मू-कश्मीर, और पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में कांपी धरती

Update: 2026-04-03 16:40 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR, जम्मू-कश्मीर, और पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में आज रात करीब 9:45 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दरअसल, तेज झटकों के कारण लोग डर के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। वहीं दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में धरती कांपी है।

झटके काफी तेज किए महसूस 

वहीं झटके काफी तेज थे और कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। सोशल मीडिया और शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान क्षेत्र के आसपास हो सकता है, जहां आज दोपहर 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। 

नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना नहीं

हालांकि दिल्ली के ताजा झटकों के सटीक केंद्र और तीव्रता की आधिकारिक पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) द्वारा की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

Tags:    

Similar News