जो पिछले 19 साल में नहीं हुआ क्या वो 'कारनामा' अब होने वाला है? पाक मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर किया यह दावा

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें ट्रंप के दौरे को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है और व्हाइट हाउस ने भी अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।;

Update: 2025-07-17 11:39 GMT

नई दिल्ली। हाल ही में पाक आर्मी के चीफ आसिम मुनीर बीते दिनों अमेरिका दौरे पर गए थे। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। दरअसल, पाक मीडिया ने ट्रंप को लेकर एक दावा किया है। जिसके अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान दौरे पर जा सकते हैं। फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार ट्रंप सितंबर में पाक का दौरा कर सकते हैं।

देशों के संबंध मजबूत होने की बात कही जा रही है

दरअसल, बीते दिनों व्हाइट हाउस ने पाक सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का दमदार अंदाज में स्वागत किया था। वहीं मुनीर के अमेरिका दौरे के बाद दोनों ही देशों के संबंध मजबूत होने की बात कही जा रही है। हालांकि अब खबर है ट्रंप पाक जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि वे सितंबर में इस्लामाबाद जाने वाले हैं।

19 साल बाद होगा बड़ा कारनामा

बता दें कि इस मामले में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें ट्रंप के दौरे को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है और व्हाइट हाउस ने भी अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं अगर ट्रंप सितंबर में पाकिस्तान दौरे पर जाते हैं तो 19 साल बाद बड़ा कारनामा होगा। पिछले लगभग दो दशकों में कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान दौरे पर नहीं गया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश मार्च 2006 में पाकिस्तान दौरे पर गए थे, लेकिन उनके बाद अभी तक कोई नहीं गया।

Tags:    

Similar News