सरकारी अधिकारियों को मस्ती करना भारी! दोनों को किया गया बर्खास्त, पढ़ें पूरी खबर

अधिकारियों के इस रवैये पर लोगों ने भी सवाल उठाया।;

By :  Aryan
Update: 2025-11-13 06:15 GMT

जयपुर। राजस्थान से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। दरअसल राजस्थान रोडवेज के भरतपुर डिपो और लोहागढ़ डिपो कार्यालय में काम करने वाले दो प्रशासनिक अधिकारियों का रंगरलियां मनाने का वीडियो वायरल हो गया है। इतना ही नहीं यह वीडियो प्रशासन तक भी पहुंच चुका है। इस मामले में प्रशासन एक्टिव हो गया है।

दोनों अधिकारियों को किया गया कार्यमुक्त

इस घटना के बाद प्रशासन ने दोनों अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है। हालांकि, इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय हो गया। अधिकारियों के इस रवैये पर लोगों ने भी सवाल उठाया। सोशल मीडिया पर अधिकारियों की हरकतों को देखकर कुछ लोगों ने मजाक भी उड़ाया।

ऑफिस में श्रृंगार करते दिखाई दिए

इन अधिकारियों में दो प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार और गायत्री देवी शामिल हैं। ये दोनों अपने ऑफिस में श्रृंगार करते, डांस करते और गाना गाते हुए दिखाई दिए। वहीं महिला अधिकारी पुरुष अधिकारी का श्रृंगार करती दिखाई दे रही हैं। बता दें प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार भरतपुर डिपो में तैनात हैं, जबकि गायत्री देवी लोहागढ़ डिपो में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। दोनों का कार्यालय बिल्कुल पास ही है।

महिला पुरुष अधिकारी को लगा रही थी लिपस्टिक

दरअसल वीडियो में सुनील कुमार गाना गाते हुए और डांस करते हुए दिख रहे हैं। जबकि उनकी साथी अधिकारी गायत्री देवी उनका वीडियो बना रही हैं। दूसरे वीडियो में गायत्री देवी सुनील कुमार को चुनरी पहनाकर तिलक लगाकर, फिर लिपस्टिक लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों अधिकारी पूरी तरह से मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान रोडवेज के उप सहायक महाप्रबंधक ने दोनों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए एपीओ कर दिया है। फिलहाल दोनों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। इस घटना से विभागीय मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Tags:    

Similar News