सुनिए मोदी जी! हिम्मत है तो दिल्ली में दोबारा चुनाव कराएं, आपको दस सीट भी मिल जाए तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा... केजरीवाल ने दी चुनौती

केजरीवाल ने आगे कहा कि ये पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने रचा था। नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह, दोनों देश से माफी मांगे।

Update: 2026-02-27 11:05 GMT

 नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति (शराब घोटाला) मामले में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, के. कविता और विजय नायर समेत सभी 23 आरोपियों को भ्रष्टाचार के मामले में डिस्चार्ज (बरी) कर दिया है। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस की है। बता दें कि केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने रचा है।

केजरीवाल ने जमकर हमला बोला

केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायालय ने बहुत ही ऐतिहासिक फैसला दिया है। मैं जुडिशरी का और जज साहब का धन्यवाद करना चाहता हूं। आज जब सभी संस्थाओं को डराया जा रहा है, ऐसे में जज साहब ने बहुत हिम्मत दिखाई है। मैं उन सभी वकीलों का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारा पूरा साथ दिया। आप जान रहे हैं कि पिछले चार साल से ईडी और सीबीआई को इस्तेमाल करके हमारे ऊपर एक शराब घोटाला नाम का आरोप लगाया गया। सीबीआई और ईडी ने उसमें चार्जशीट दायर की। आज कोर्ट को इस पर फैसला लेना था क्या चार्जशीट में इतना मैटेरियल है कि मुकदमा चलाया जाए और कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में कहा है कि इतने सबूत नहीं कि इसमें मुकदमा चलाया जाए। अगर मुकदमा चलाया जाता तो ये 15-20 साल चलता। कोर्ट ने इसे फर्जी केस बताया।

ये पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने रचा: केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा कि ये पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने रचा था। नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी। इन दोनों को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इन दोनों ने आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने के लिए षड्यंत्र रचा। वो देख रहे थे कि आम आदमी पार्टी काम रही है, लोगों की भलाई कर रही है। लेकिन इन्होंने हमारी पार्टी को बर्बाद करने के लिए षड्यांत्र रचा। मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। एक पैसा नहीं कमाया। आज कोर्ट के ऑर्डर के बाद ये साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है।



Tags:    

Similar News