गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा ब्रदर्स को मिली जमानत, फिर भी रहेंगे जेल में, जानें क्या है वजह...

अदालत से जमानत मिलने के बावजूद दोनों भाई अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। पुलिस ने इन दोनों भाइयों को फिर से अपनी हिरासत में ले लिया है।

By :  Aryan
Update: 2026-04-01 09:42 GMT

पणजी। गोवा के चर्चित 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब अग्निकांड मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। मर्सेस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने क्लब के मालिकों, गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को नियमित जमानत दे दी है। गोवा के अरपोरा स्थित 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब अग्निकांड मामले में आज यानी बुधवार को एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। गोवा की एक स्थानीय अदालत ने क्लब के मालिकों, सौरभ और गौरव लूथरा, को इस अग्निकांड मामले में नियमित जमानत दे दी है। अदालत में वरिष्ठ वकील सुबोध कांतक और वकील वैभव सूरी ने आरोपियों का पक्ष रखा। हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद दोनों भाई फिलहाल जेल में ही रहेंगे। इसके पीछे का मुख्य कारण NOC है।

जमानत तो मिली पर रिहाई नहीं

अदालत ने अग्निकांड से जुड़ी मुख्य एफआईआर जिसमें 25 लोगों की मौत का आरोप है, उसमें उन्हें जमानत दी है। लेकिन, उन्हें एनओसी (NOC) जालसाजी मामले में मापुसा पुलिस ने सोमवार को फिर से गिरफ्तार किया था, इसलिए वे फिलहाल जेल में ही रहेंगे।

फर्जी हस्ताक्षर वाला दस्तावेज का इस्तेमाल

अदालत से जमानत मिलने के बावजूद दोनों भाई अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। मापुसा पुलिस ने सोमवार को इन दोनों भाइयों को अपनी हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) बनाने के आरोप में की गई है। पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने आबकारी विभाग से लाइसेंस लेने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर वाला दस्तावेज इस्तेमाल किया था।

यह पूरा मामला

गौरतलब है कि 6 दिसंबर 2025 को अरपोरा स्थित नाइटक्लब में लगी भीषण आग लग गई थी। उस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आग लगने के बाद दोनों आरोपी थाईलैंड भाग गए थे, जिन्हें 17 दिसंबर को वहां से वापस भारत लाया गया था। तब से वे उत्तरी गोवा की कोलवाले जेल में बंद हैं।

Tags:    

Similar News