आंध्र प्रदेश के लिए आज ऐतिहासिक दिन! अमरावती को बनाया गया राजधानी
अमरावती। आंध्र प्रदेश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। बता दें कि आंध्र प्रदेश की अपनी राजधानी के लिए वर्षों लंबी प्रतीक्षा आज खत्म हो गई है। दरअसल लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल पर दो घंटे तक चली चर्चा के बाद अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में कानूनी दर्जा मिल गया है। इस बिल में संशोधन के जरिये यह प्रावधान जोड़ा गया है कि अमरावती, आंध्र प्रदेश की राजधानी होगा।
इस बिल के भीतर क्या है
जानकारी के मुताबिक यह बिल आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में संशोधन करता है ताकि अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में वैधानिक दर्जा दिया जा सके।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बिल किया था पेश
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह बिल पेश किया था। इस पर एक घंटे से ज्यादा बहस हुई, जिसके बाद इसे वॉयस वोट से मंजूरी दे दी गई।