पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 20 IAS, 6 पीसीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

इस तबादले का उद्देश्य शासन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना और विभिन्न विभागों में दक्षता बढ़ाना है।

Update: 2026-01-21 10:17 GMT

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने आज यानी बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसके तहत 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। आदेशों के मुताबिक, IAS अधिकारी आदित्य देचलवाल को रूपनगर का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इस तबादले का उद्देश्य शासन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना और विभिन्न विभागों में दक्षता बढ़ाना है। इस तबादले के फेरबदल में चुनाव से जुड़े अहम पदों पर भी बदलाव किए गए हैं।

विजय नामदेव राव को मिली वित्त विभाग की जिम्मेदारी

विजय नामदेव राव को वित्त विभाग का सचिव और अनिवासी भारतीय मामलों के विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं,सीनियर IAS अधिकारी अजीत बालाजी जोशी को नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए खास पद स्थानीय निकाय विंग का सचिव नियुक्त किया गया है।

Tags:    

Similar News