केंद्रीय केबिनेट बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 को मिली मंजूरी! जानें और किन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

Update: 2026-03-10 11:25 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय केबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मंजूरी मिली है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन 2.0 को आज मंजूरी मिल गई। अब इस प्रोजेक्ट को सस्टेनेबल बनाने का समय आ गया है। प्रोजेक्ट को पूरी तरह से रीस्ट्रक्चर किया जा रहा है। अब इंफ्रा बनाने से लेकर सर्विस डिलीवरी पर फोकस होगा। इसकी अलॉटेड रकम बढ़ाकर 8 लाख 70 करोड़ रुपये कर दी गई है।

ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ के हैं

इसका मेन फोकस ऑपरेशन और मेंटेनेंस में कम्युनिटी को शामिल करना होगा। सभी एसेट्स की डिजिटल मैपिंग की जाएगी। सभी प्रोग्राम सर्टिफाइड किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज कैबिनेट में छह बड़ी चर्चाएं हुईं। ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपये के हैं। ये हैं जल जीवन मिशन 2.0, मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करना, पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन बनाना, सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन, मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे को फोर-लेन करना और जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद की तरफ से जोड़ना।

एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट चाहते

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि तमिलनाडु के तीन सबसे बड़े शहर चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै हैं। लोग यहां एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट चाहते हैं। मदुरै की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट में मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर मंजूरी देने का फैसला लिया। यह मदुरै और तमिलनाडु के पूरे विकास में एक बड़ा बदलाव होगा।

Tags:    

Similar News