रांची में हुआ बड़ा विमान हादसा! प्राइवेट चार्टर एम्बुलेंस का प्लेन क्रैश

Update: 2026-02-23 17:42 GMT

रांची। रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले प्राइवेट चार्टर एम्बुलेंस का प्लेन क्रैश हो गया। वहीं इसमें सात लोग सवार थे। कहा जा रहा है कि सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करमटांड़ जंगल में संदिग्ध धातु का मलबा बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

इस विमान में सात लोग सवार थे

प्रारंभिक चर्चा में एयर एम्बुलेंस के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है। यह प्लेन चतरा और सिमरिया की सीमा पर क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि बारिश हो रही थी। खराब मौसम की चपेट में यह विमान आया। इस विमान में सात लोग सवार थे।

विमान ने रांची हवाई अड्डे से संपर्क नहीं किया

 रांची एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी। अगले स्टेशन से संपर्क स्थापित हुआ, फिर नियंत्रण अगले स्टेशन को सौंप दिया गया। इसके बाद संपर्क टूट गया। विमान ने रांची हवाई अड्डे से संपर्क नहीं किया। इस संबंध में राज्य को सूचित कर दिया गया है। सभी एसओपी का पालन किया जा  रहा है।

Tags:    

Similar News