Mohan Bhagwat: देश की प्रगति के लिए महिलाओं को पुरानी और पिछड़ी सोच वाली परंपराओं से मुक्त करें...बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Update: 2025-07-18 13:53 GMT

सोलापुर, महाराष्ट्र। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत महाराष्ट्र के सोलापुर में उद्योगवर्धिनी नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण बेहद जरूरी है और उन्हें पुरानी और पिछड़ी सोच वाली परंपराओं से मुक्त किया जाना चाहिए।

बच्चों के मन और संस्कार मां के स्नेह में ही विकसित होते हैं

बता दें कि मोहन भागवत ने कहा कि महिलाएं किसी भी समाज का सबसे अहम हिस्सा होती हैं। पुरुष जीवनभर काम करता है, महिला भी जीवनभर काम करती है, लेकिन उससे आगे जाकर वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती है। बच्चों के मन और संस्कार मां के स्नेह में ही विकसित होते हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की भी की सराहना

मोहन भागवत ने कहा कि ईश्वर ने महिलाओं को एक अतिरिक्त विशेषता दी है, जिससे वे वह सब कर सकती हैं जो पुरुष नहीं कर पाते। संघ प्रमुख ने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल समाज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विकास के लिए अनिवार्य है। साथ ही, उन्हें पुरुषों के जैसे सभी गुण भी दिए हैं। इसलिए वे पुरुषों के बराबर हर काम कर सकती हैं। वहीं इस कार्यक्रम में मोहन भागवत ने उद्योगवर्धिनी संस्था की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की भी सराहना की।

महिलाओं को बस स्वतंत्र छोड़ देना चाहिए

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को बस स्वतंत्र छोड़ देना चाहिए, उन्हें पिछड़ी परंपराओं से मुक्त करना चाहिए और उन्हें खुद को विकसित करने देना चाहिए। पुरुषों को यह सोचना कि वे महिलाओं को ऊपर उठाएंगे, यह एक अहंकार की बात है। ऐसा सोचने की कोई जरूरत नहीं है। जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो वह पूरे समाज को आगे ले जाती है।  

Tags:    

Similar News