Monsoon Session: राज्यसभा में कल 12 बजे सरकार का पक्ष रखेंगे अमित शाह, जानें प्रियंका और राहुल कल कितने बजे करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा जारी है। यह चर्चा आज रात 12 बजे तक जारी रहने की उम्मीद है। पार्लियामेंट में डिनर की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दोपहर 12 बजे राज्यसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे।
हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर में चर्चा लेंगे या नहीं, अभी तक साफ नहीं हो सका है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी कल 11-12 बजे के बीच लोकसभा में बोल सकती हैं। वहीं राहुल गांधी कल 5 बजे के करीब बोल संसद में सकते हैं।